बुरहानपुर | उताम्बी बीट के कक्ष क्रमांक 28 के सराय गांव के पास बुधवार रात एक तेंदुआ कुएं में गिर गया। गुरुवार को सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सीढ़ी लगा कर तेंदुए को बाहर निकाला। बाहर आते ही तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने बताया कि सुबह 6.45 बजे ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी थी। तत्काल एक दल गठित कर तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद करीब 10.55 बजे उसे बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि संभवत: पानी की तलाश में तेंदुआ जंगल से निकल कर गांव की ओर आया थ


Comments
Be the first to comment on this story.