अगर आप भी 'रॉयल चैलेंज', 'एंटीक्विटी ब्लू' या 'मैकडॉवेल्स नंबर 1' के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दुनिया की जानी-मानी शराब कंपनी Diageo ने भारत में अपनी मशहूर विस्की और रम के फॉर्मूले में बदलाव करने का बड़ा फैसला लिया है। बता दें, सरकारी नियमों के उल्लंघन पर बैन लगने के बाद कंपनी ने फूड रेगुलेटर के सामने झुकते हुए यह कदम उठाया है। आइए, जान लीजिए क्या है पूरा मामला और आपके पसंदीदा ब्रांड्स में क्या-कुछ बदलाव होने जा रहा है।

हाल ही में फूड सेफ्टी रेगुलेटर ने भारत की 40 अरब डॉलर की शराब इंडस्ट्री में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ राज्यों में डियाजियो और अन्य कंपनियों के ब्रांड्स पर बैन लगा दिया था।रेगुलेटर का आरोप था कि इन ड्रिंक्स के लेबल पर गलत जानकारी दी जा रही है और इनमें अनुचित तरीके से फ्लेवर मिलाए जा रहे हैं। आसान शब्दों में कहें तो कंपनी विस्की में अलग से विस्की का फ्लेवर और रम में रम का फ्लेवर मिला रही थी, जो कि तय नियमों के खिलाफ था।


Comments
Be the first to comment on this story.