सनी देओल और राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' आज, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म को देखकर दर्शकों ने X पर अपनी राय भी शेयर कर दी है। आइए देखते हैं एक्स पर इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में फिल्म की इमोशनल कहानी, किरदारों और एक्टिंग की तारीफ की गई है, और कई दर्शकों ने सिकंदर के रोल में सनी देओल (Sunny Deol) के काम को खास तौर पर सराहा है।
कई दर्शकों ने 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) को परिवार के साथ देखने लायक एक इमोशनल फ़िल्म बताया है। एक दर्शक ने इसे पूरी तरह से फैमिली मूवी कहा और माता-पिता को थिएटर ले जाने की सलाह दी। यूजर ने शबाना आजमी (Shabana Azmi) के किरदार की भी तारीफ की और कहा कि यह फिल्म खासकर महिलाओं को पसंद आ सकती है।

एक्स पर फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सनी देओल के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस, मैंने कुछ और उम्मीद की थी लेकिन इस फिल्म ने मेरी राय ही बदल दी। इसे देखने के बाद मुझे समझ आया कि ये असल में कितनी अलग और पावरफुल है'।


Comments
Be the first to comment on this story.