Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

अब से यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रे में 22 कोच, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 18 कोच रहेंगे

भोपाल। यात्रियों की सुविधा और विभिन्न श्रेणियों में सीटों की मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल से जुड़ी दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था निर्धारित तिथियों से लाग…

अब से यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रे में 22 कोच, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 18 कोच रहेंगे

भोपाल। यात्रियों की सुविधा और विभिन्न श्रेणियों में सीटों की मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल से जुड़ी दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था निर्धारित तिथियों से लागू होगी। गाड़ी संख्या 19712/19711 खातीपुरा-भोपाल-खातीपुरा एक्सप्रेस में खातीपुरा से 16 नवंबर और भोपाल से 17 नवंबर 2026 से नई कोच संरचना लागू होगी। इसमें 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी और 2 पॉवरकार सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

इसी तरह गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में जोधपुर से 1 नवंबर और भोपाल से 2 नवंबर 2026 से बदलाव होगा। इसमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, 1 पॉवरकार और 1 गार्ड कोच सहित कुल 18 कोच होंगे।
 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.