Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

राजगढ़ में भोपाल-गुना बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में बस में सवार 26 यात्री हुए घायल

भोपाल। राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ के समीप भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर एक बस अनियत्रिंत होकर पलट गई। इस हादसे में बस में करीब 26 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया।…

राजगढ़ में भोपाल-गुना बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में बस में सवार 26 यात्री हुए घायल

 

भोपाल। राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ के समीप भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर एक बस अनियत्रिंत होकर पलट गई। इस हादसे में बस में करीब 26 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उपचार किया जा रहा है। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं है। जानकारी के मुताबिकगुरुकृपा ट्रैवल्स की बस एमपी 13- जेडएच-8492 गुरुवार रात भोपाल से चलकर गुना जा रही थी। बस तेज स्पीड में थी और करीब 50 यात्री सवार थे। स्पीड अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर बस नरसिंहग़ढ के समीप सड़क से उतरते हुए नीचे जा गिरी। बस पलटने के साथ ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण व राहगीर मदद को आगे आए और घायलों को बस से बाहर निकाला। 

 


इधर हादसे की जानकारी मिलने पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी गूंजा सोलंकी थाना कुरावर सहित डायल 112 एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया। जबकि कुछ यात्री पहले ही बाहर आ गए थे। सभी घायल 26 लोगों को सिविल अस्पताल नरसिंहगढ़ में भर्ती कराया गया। हालांकि कई लोगों को चोटें नहीं होने के कारण वह घटना स्थल से सीधे निकल गए। पुलिस द्वारा हादसों के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.