Star India News
Thu, Nov 5, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

पांच साल बाद 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

भोपाल । प्रदेश में पांच साल बाद 3,062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी। इसके लिए 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक इच्छुक महिलाएं एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। आवेदिका का संबंधित ग्रा…

पांच साल बाद 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

भोपाल । प्रदेश में पांच साल बाद 3,062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी। इसके लिए 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक इच्छुक महिलाएं एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। आवेदिका का संबंधित ग्राम का निवासी और विवाहित होना जरूरी है। आयु 21 से 45 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। ग्रामवार निर्धारित रिक्तियों के अनुसार चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में होगी।

स्वास्थ्य विभाग ने समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसमें बताया गया कि 17 से 25 दिसंबर तक आवेदनों को ग्रामसभा के समक्ष रखा जाएगा। 26 दिसंबर से 18 जनवरी तक ग्रामसभा चयन प्रस्ताव अनुमोदित करेगी।19 जनवरी से 5 फरवरी तक विकासखंड स्तर पर दावे-आपत्तियों का निराकरण होगा। इसके बाद 6 से 25 फरवरी तक जिला स्तर पर अपीलों का निराकरण किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य समिति 26 फरवरी से पांच मार्च 2027 तक अंतिम अनुमोदन देगी। इसके बाद चयन आदेश जारी होंगे। चयनित कार्यकर्ताओं की आईडी बनाने की प्रक्रिया छह से 20 मार्च तक पूरी की जाएगी।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.