Star India News
Thu, Nov 5, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

तूफान 'मुरासु' के असर से दक्षिण-पूर्वी, मप्र में भारी बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। इसके चलते मैदानी इलाकों में राजधानी भोपाल की रात सबसे ठंडी दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 1. 2 डि…

तूफान 'मुरासु' के असर से दक्षिण-पूर्वी, मप्र में भारी बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। इसके चलते मैदानी इलाकों में राजधानी भोपाल की रात सबसे ठंडी दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 1. 2 डिग्री गिरकर 15. 1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, दमोह व रायसेन में रात का पारा 16.0 डिग्री और छतरपुर के नौगांव में 16. 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान के चलते पूर्वी मप्र में न्यूनतम पारे में दो डिग्री की गिरावट आएगी। उधर, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा तूफान मुरासु कमजोर पड़ रहा है। हालांकि इसके प्रभाव से बुधवार को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बादल छाएंगे और सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी व अनूपपुर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।


दूसरी तरफ दिन में धूप के कारण हल्की गर्माहट बनी हुई है। मंडला में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 32.5, उज्जैन में 32.4, होशंगाबाद में 32.2 और धार में 32.0 डिग्री पारा रहा। इंदौर में अधिकतम 30.9 व न्यूनतम 17.3 डिग्री, जबकि जबलपुर में अधिकतम 31.7 व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री दर्ज हुआ।
 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.