Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

जयपुर में घूमने जाने का बना रहे हैं प्लान तो इन 4 खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं

अगर आप वीकेंड पर फैमिली या दोस्तों के साथ जयपुर में एक दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं और ऐसी जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं जहां इतिहास, प्रकृति, वास्तुकला और आध्यात्मिकता का अनुभव एक साथ मिल सके, …

जयपुर में घूमने जाने  का बना रहे हैं प्लान तो इन 4 खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं

अगर आप वीकेंड पर फैमिली या दोस्तों के साथ जयपुर में एक दिन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं और ऐसी जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं जहां इतिहास, प्रकृति, वास्तुकला और आध्यात्मिकता का अनुभव एक साथ मिल सके, तो आप सिसोदिया रानी का बाग, विद्याधर का बाग, चूलगिरी जैन मंदिर और गलता जी मंदिर जा सकते हैं। ये चारों जगहें जयपुर के एक ही तरफ स्थित हैं और एक दूसरे से बहुत ज्यादा दूर नहीं हैं। ऐसे में आप इन्हें एक दिन में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

सिसोदिया रानी का बाग जयपुर का ऐतिहासिक बाग है, जहां आपको हरियाली के साथ पुरानी वास्तुकला की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी। बाग में खूबसूरत रास्ते, फव्वारे और सजावटी संरचनाएं हैं, जो इस जगह को खास बनाते हैं। अगर आपको इतिहास और प्रकृति दोनों पसंद हैं, तो आप यहां कुछ समय आराम से घूम सकते हैं और तस्वीरें भी ले सकते हैं। सुबह या शाम के समय यहां घूमना ज्यादा अच्छा रहेगा। सुबह धूप कम होती है, जिससे आप आसानी से घूम पाएंगे। वहीं शाम में लाइट जलने के बाद इसका नजारा काफी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। 

अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित चूलगिरी जैन मंदिर धार्मिक आस्था के साथ शांत और प्राकृतिक वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां पहुंचने पर आपको पहाड़ियों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। शहर की भीड़भाड़ से अलग शांत माहौल में कुछ समय सुकून बिताने के लिए यहां जा सकते है पहाड़ियों के बीच स्थित गलता जी मंदिर जयपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां मंदिरों के साथ प्राकृतिक जलकुंड भी देखने को मिलते हैं। पहाड़ियों से घिरे होने के कारण गलता जी का माहौल जयपुर शहर के बाकी हिस्सों से काफी अलग महसूस होता है। यहां आपको धार्मिक वातावरण के साथ प्राकृतिक नजारे भी देखने को मिलते हैं।

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.