Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में AC खराब, सांस लेने में दिक्कत हुई, प्रेग्नेंट महिला की तबीयत बिगड़ी

दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में मंगलवार रात AC खराब होने से करीब 150 यात्रियों को परेशानी हुई। केबिन का तापमान इतना बढ़ गया कि कुछ यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। एक गर्भवती…

पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में AC खराब, सांस लेने में दिक्कत हुई, प्रेग्नेंट महिला की तबीयत बिगड़ी

दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में मंगलवार रात AC खराब होने से करीब 150 यात्रियों को परेशानी हुई। केबिन का तापमान इतना बढ़ गया कि कुछ यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। एक गर्भवती महिला की तबीयत भी बिगड़ गई।

यात्रियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद फ्लाइट रद्द कर दी गई। पैसेजर्स छह घंटे से ज्यादा समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। बुधवार सुबह उन्हें दूसरी फ्लाइट से पुणे भेजा गया।

यात्रियों के मुताबिक, फ्लाइट में AC और वेंटिलेशन ठीक से काम नहीं कर रहा था। उनका आरोप है कि गर्मी और परेशानी के बावजूद उन्हें खाने के कूपन या नाश्ता भी नहीं दिया गया।

फ्लाइट को मंगलवार रात दिल्ली के IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से 9:45 बजे उड़ान भरनी थी। इसे पहले रात 10:30 बजे तक टाला गया। करीब 10:30 बजे यात्री विमान में सवार हुए, जिसके बाद केबिन में गर्मी बढ़ने लगी।

यात्री बोले- कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था

पैसेंजर लेशपाल ने आरोप लगाया, 'फ्लाइट रात 9:55 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन इसमें देरी हुई। रात करीब 10:30 बजे बोर्डिंग शुरू हुई और यात्री फ्लाइट में बैठ गए।' बोर्डिंग के करीब आधे घंटे बाद भी फ्लाइट में वेंटिलेशन नहीं था और AC भी नहीं चल रहा था।'

उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि यह कोई सामान्य तकनीकी समस्या है, लेकिन कुछ देर बाद गर्मी इतनी बढ़ गई कि यात्रियों के कपड़े पसीने से पूरी तरह भीग गए। लोग नाराज होने लगे।

एक अन्य यात्री ने बताया कि उन्हें विमान से उतार दिया गया और तकनीकी टीम को जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने बताया कि समस्या 20 मिनट में ठीक हो जाएगी। यात्री रात 2 बजे तक एप्रन पर इंतजार करते रहे।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.