रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के नौ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक द्वारा जारी आदेश के अनुसार सौरभ सिंह ठाकुर को उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा बनाया गया है, जबकि दिनेश कुमार पटेल को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह से गणेश यूआर को वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार बिलासपुर के साथ अतिरिक्त प्रभार अचानकमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिज़र्व दिया गया है।
अभिनव कुमार को डीएफओ (प्रादेशिक) मोहला, एस. नवीन कुमार को डीएफओ (प्रादेशिक) पश्चिम भानुप्रतापपुर, गौतम पादीभर को संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर, श्वेता कंबोज को उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर, सुमेध संजय सुरवणे को उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर, तन्मय कौशिक को डीएफओ (प्रादेशिक), मुंगेली पदस्थ किया गया है।
स्टायलो मंडावी प्रभारी मुख्य वन संरक्षक(वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक इंद्रावती टाइगर रिर्जव जगदलपुर को उत्तम कुमार गुप्ता के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी मुख्य वन संरक्षक(प्रादेशिक) जगदलपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करने का निर्देश दिया गया है।


Comments
Be the first to comment on this story.