Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

डागा बिल्डिंग हत्याकांड का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रायपुर। डागा बिल्डिंग के पास जानी की हत्या कर फरार हुए आरोपित नदीम खान उर्फ जगीरा (40) को सिटी कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने …

डागा बिल्डिंग हत्याकांड का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

रायपुर। डागा बिल्डिंग के पास जानी की हत्या कर फरार हुए आरोपित नदीम खान उर्फ जगीरा (40) को सिटी कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने मामूली विवाद के बाद पास पत्थर से जानी के सिर के पीछे दो-तीन बार वार किया था। गंभीर चोट लगने से जानी मौके पर ही गिरकर अचेत हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद जगीरा रायपुर से निकलकर नागपुर पहुंच गया था।

 

वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा और उर्स व मजारों के आसपास रुककर पुलिस से बचता रहा। कुछ समय बाद हुलिया बदलकर रायपुर लौटे जगीरा की जानकारी उसके साथ रहने वाले भिक्षुओं से मिली, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2026 को डागा बिल्डिंग के सामने एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान जानी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर आई गंभीर चोटों को मृत्यु का कारण बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि नदीम खान उर्फ जगीरा खानाबदोश प्रवृत्ति का है। वह डागा बिल्डिंग के आसपास खुले स्थान पर अन्य लोगों के साथ सोया करता था। घटना की रात जानी शराब के नशे में वहां पहुंचा था। बताया गया कि उसने जगीरा का कंबल छीनने की कोशिश की और वहीं पेशाब करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर जगीरा ने पास में पड़े पत्थर से जानी के सिर के पीछे दो-तीन बार जोरदार वार कर दिया। हमले में जानी गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया और अचेत हो गया। इसके बाद जगीरा मौके से भाग निकला। हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल की परिस्थितियों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को जगीरा पर संदेह हुआ। जांच आगे बढ़ने पर उसकी पहचान नदीम खान उर्फ जगीरा, उम्र 40 वर्ष, निवासी कब्रिस्तान के बाजू, शहीद हमीद नगर, थाना सिटी कोतवाली, रायपुर के रूप में हुई। जगीरा को जब पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वह रायपुर से निकलकर नागपुर की ओर भाग गया। आरोपित स्थायी रूप से किसी एक स्थान पर नहीं रहता था और घूम-घूमकर भिक्षा मांगकर अपना जीवन-यापन करता था।

 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.