Star India News
Fri, Nov 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

नाली में मिली लावारिस कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर फरार

जबलपुर। पाटन पुलिस को एक दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में शराब रखी मिली। शराब और कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को गुरुवार रात बिना नंबर की सफेद कार में शराब के अवैध परिवह…

नाली में मिली लावारिस कार से भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर फरार

जबलपुर। पाटन पुलिस को एक दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में शराब रखी मिली। शराब और कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस को गुरुवार रात बिना नंबर की सफेद कार में शराब के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। बताया गया था कि कटंगी की ओर से पाटन आ रही कार से ग्राम छितुरहा शराब की तस्करी की जा रही है। 

इस पर तुरंत पुलिस दल सक्रिय हुआ। संभावित मार्ग पर नाकेबबंदी कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने ग्राम छितुरहा में दबिश दी तो वहां पर सफेद नंबर की बिना नंबर की एक कार दुर्घटनाग्रस्त मिली। कार नाली में धंसी हुई थी।उसके अंदर कोई नहीं था। कार के अंदर शराब के कार्टून रखे दिख रहे थे। कार को नाली से बाहर निकालकर तलाशी लेने पर उसमें 12 कार्टून में 49 पाव अंग्रेजी और 550 पाव देशी शराब मिली।


कार की नंबर प्लेट अंदर रखी मिली, जिमसें रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 20 एक्स ई 7680 लिखा है। आशंका है कि आरोपी शातिर तस्कर है। उन्होंने पुलिस से बचने के लिए कार की नंबर प्लेट खोल लिया है। जांच के दौरान पुलिस से बचने के लिए चालक ने तेज गति से कार चलाई। अनियंत्रित कार नाली में धंसकर फंस गई। पुलिस से बचने के लिए चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। पाटन पुलिस ने कार व शराब को जब्त करते हुए अज्ञात आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है।
 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.