Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

पकौड़े या पूड़ियां तलने के बाद बचें हुए तेल को करे सही से इस्तेमाल...

किसी भी तरीके से तेल को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उसे छानना बहुत जरूरी है। तलने के बाद तेल में अक्सर आटे या बेसन के बारीक कण रह जाते हैं, जो उसे बहुत जल्दी खराब कर देते हैं। इसलिए, तेल को पूरी तरह…

पकौड़े या पूड़ियां तलने के बाद बचें हुए तेल को करे सही  से इस्तेमाल...

अक्सर हमारे घरों में पकौड़े या पूड़ियां तलने के बाद कड़ाही में काफी तेल बच जाता है। ज्यादातर लोग इसे बेकार और सेहत के लिए नुकसानदायक समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में आप थोड़ी-सी समझदारी दिखाकर इस तेल का दोबारा सुरक्षित इस्तेमाल कर सकते हैं?जी हां, अगर आपको सही तरीका पता हो, तो आप अपने पैसे और सामान दोनों की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं बचे हुए तेल को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने के कुछ बेहतरीन और आसान उपाय, जिनसे आपकी सेहत भी सुरक्षित रहेगी और तेल की बर्बादी भी नहीं होगी। 
 

किसी भी तरीके से तेल को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उसे छानना बहुत जरूरी है। तलने के बाद तेल में अक्सर आटे या बेसन के बारीक कण रह जाते हैं, जो उसे बहुत जल्दी खराब कर देते हैं। इसलिए, तेल को पूरी तरह से ठंडा होने दें। फिर एक महीन छलनी या साफ सूती कपड़े की मदद से इसे अच्छी तरह छान लें। यह छना हुआ तेल ज्यादा समय तक टिकता है और दोबारा इस्तेमाल के लिए बिल्कुल तैयार रहता है।  रोजाना बनने वाली सूखी सब्जियां जैसे- आलू, भिंडी, परवल या पत्तागोभी बनाते समय आप 1 से 2 चम्मच इस बचे हुए तेल का उपयोग कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि सब्जी को धीमी आंच पर ही पकाएं अगर छने हुए तेल में से कोई अजीब-सी महक या बदबू नहीं आ रही है, तो आप इसे घर की बनी चटनी या अचार के ऊपर डाल सकते हैं। ऐसा करने से उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है।
 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.