ग्वालियर। पड़ाव क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ उसके पति और सास-ससुर ने बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी घर में बंद कर भाग निकले। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि गायत्री जाटव को उसका पति देवेन्द्र चौकोटिया और सास-ससुर परेशान करते हैं। यह लोग आएदिन मारपीट करते है। इसके चलते वह अपने पिता को बुला लेती थी। इसी बात पर पति और सास-ससुर ने कमरे में बंधक बनाया। फिर जमकर मारपीट की। मारपीट कर यह लोग उसे घर में ही बंद कर भाग गए। उसने अपने पिता को फोन लगाया। पिता ने बाहर निकाला फिर यह लोग एफआईआर कराने थाने पहुंचे।

ग्वालियर के पड़ाव इलाके में बीच सड़क पर बेल्ट से मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पड़ाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि पीयूष धवल पड़ाव चौराहा पर जा रहा था। उसका किसी बात पर कुछ समय पहले लवलीन जादौन और अंश बैस के साथ झगड़ा हुआ था। इन दोनों ने पड़ाव चौराहा पर घेर लिया। इसके बाद अभद्रता शुरू कर दी। जब उसने टोका तो बेल्ट से मारपीट करने लगे। उसे जमकर पीटा और यहां से भाग गए। एक युवक ने मोबाइल वीडियो में रिकार्ड कर लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया।


Comments
Be the first to comment on this story.