इंदौर। प्लॉटों पर अवैध कब्जा कर टीन शेड और दुकानें बनाने तथा कब्जा छोड़ने के बदले प्लाट मालिकों से रकम मांगने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने एक लिस्टेड बदमाश मुख्तियार खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने राधिका कुंज कालोनी स्थित प्लाटों पर अनधिकृत कब्जा कर वहां निर्माण करवा लिया था और उनका व्यावसायिक उपयोग करने लगा था। कब्जा छोड़ने के एवज में प्लाट मालिकों से अवैध राशि की मांग करता था।

डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपित मुख्तियार खान निवासी एलआइजी एमआइजी थाने का सूदीबद्ध बदमाश है और उसके विरुद्ध 35 से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज है।डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपित मुख्तियार खान निवासी एलआइजी एमआइजी थाने का सूदीबद्ध बदमाश है और उसके विरुद्ध 35 से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस के मुताबिक राधिका कुंज कालोनी में प्लाटों पर अवैध कब्जे, टीन शेड और दुकानें बनाए जाने तथा कब्जा छोड़ने के बदले प्लाट मालिकों से रकम मांगने की शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की जांच के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर क्राइम ब्रांच थाने में गंभीर धाराओं में कायमी की गई।
निरीक्षक जितेंद्र यादव ने जांच की तो पता चला प्लाटों पर अनधिकृत तरीके से टीन शेड और दुकानें बनाकर उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। आरोपित पर प्लाटों मालिकों से कब्जा छोड़ने के बदले राशि की मांग करने और रकम नहीं देने पर धमकाने का भी आरोप है।


Comments
Be the first to comment on this story.