Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

डिप्टी सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पण, सिविल लाइन थाने में दी गई औपचारिक शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार परोसी जा रही अमर्यादित सामग्री को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखा आक्रोश देखने को …

डिप्टी सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पण, सिविल लाइन थाने में दी गई औपचारिक शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार परोसी जा रही अमर्यादित सामग्री को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाने में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और अश्लील गालियों का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

यह शिकायत रायपुर के राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत में बताया गया है कि इंस्टाग्राम पर 'सागर निर्मलकर' नामक आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसके कमेंट बॉक्स में @quail.3131469 नामक आईडी से बेहद आपत्तिजनक और भद्दी गालियां दी गईं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आलोचना का अधिकार सभी को है, लेकिन इस तरह की अभद्रता और गाली-गलौज को किसी भी 

शिकायत में यह भी रेखांकित किया गया है 

 

मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां समाज के सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर सकती हैं। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट्स, आईपी एड्रेस और वीडियो अपलोड करने वालों की तकनीकी जानकारी जुटा रही है ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.