भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह प्रकरण को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मंत्री विजय शाह के विरुद्ध अभियोजन (मुकदमा चलाने) की स्वीकृति न देने के निर्णय पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मामले में संवैधानिक व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री को राज्य सरकार राजनीतिक संरक्षण दे रही है, जो सेना और संविधान दोनों का अपमान है।

SIT की सिफारिश खारिज करने का आरोप: सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT ने मंत्री विजय शाह पर कानूनी कार्रवाई के लिए अभियोजन की अनुमति मांगी थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसे खारिज कर दिया। सेना के अपमान पर घेराबंदी पटवारी ने पत्र में लिखा कि सेना की जांबाज महिला अधिकारी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से पूरा देश आहत है और आरोपी मंत्री को बचाना न्यायिक प्रक्रिया के सामने दीवार बनने जैसा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि 'डबल इंजन सरकार' में मंत्री को कानून से ऊपर रखने की कोशिश की जा रही है, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।


Comments
Be the first to comment on this story.