21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों की अपील, पैट कमिंस और ग्रेग चैपल जैसे दिग्गजों की चिंता और अब इमरान ख़ान के बेटों क़ासिम और सुलेमान ख़ान के इंटरव्यू ने इस मुद्दे को फिर सुर्खियों में ला दिया है |
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर प्रसारित इंटरव्यू में इमरान ख़ान के बेटों ने अपने पिता की सेहत और जेल में उनकी स्थिति को लेकर सवाल उठाए इंटरव्यू के प्रसारण पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आपत्ति जताई और स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत भी की | वहीं, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने एक पॉडकास्ट के दौरान रोते हुए इमरान ख़ान के समर्थन में आवाज़ उठाई है |

आख़िर इमरान ख़ान के बेटों ने इंटरव्यू में क्या कहा? आइए जानते हैं, इमरान ख़ान की सेहत को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत से अब तक क्या प्रतिक्रियाएं आई हैं यह इंटरव्यू बुधवार को लॉर्ड्स के राइटर्स रूम में रिकॉर्ड किया गया था. यह इंटरव्यू गुरुवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में चल रहे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान प्रसारित किया गया |
18 मिनट के इस इंटरव्यू में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन ने इमरान ख़ान के बेटों से उनके स्वास्थ्य के बारे में बात की. उनके बेटों ने कहा कि उनके पिता मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं, लेकिन उन्हें एक छोटी सी कोठरी में अलग-थलग रखा गया है | इंटरव्यू के दौरान इमरान ख़ान के बेटों ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से आख़िरी बार नवंबर 2022 में मुलाकात की थी. वहीं, फोन पर उनसे आख़िरी बार मार्च में बात हुई थी |


Comments
Be the first to comment on this story.