देवास। अंचल के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम इकलेरा में पिछले दिनों गंभीर घायल अवस्था में एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा मिला था, बाद में उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू की थी। पीएम रिपोर्ट व स्वजन के बयान के आधार पर मामले में पिटाई से गंभीर चोटें लगने से मृत्यु की पुष्टि होने के बाद हत्या का केस अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज किया गया। इसके बाद जांच में एक के बाद एक परतें खुलती गईं और युवक की हत्या की वजह प्रेम प्रसंग सामने आई।

प्रेम प्रसंग का पता महिला के स्वजन को चल गया था ऐसे में परिवार के सदस्य ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर प्रेमी कमल की जमकर पिटाई की। इससे उसके शरीर के अनेक हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची और बाद में उसने दम तोड़ दिया कांटाफोड़ थाना टीआई कैलाशचंद्र चौहान ने बताया मामले में आरोपी किशन भील निवासी ग्राम इकलेरा, बुदन डावर व पेलात उर्फ प्रहलाद डावर दोनों निवासी ग्राम सुतारीपुरा थाना उदयनगर को सुरमन्या क्षेत्र के घने जंगल से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में इन्होंने हत्या करना स्वीकार किया है।
आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड का मास्टरमाइंड किशन है, उसके परिवार की महिला का अवैध संबंध कमल के साथ था। तीनों आरोपियों का एक साथी राद्धिया उर्फ राधेश्याम निवासी सुतारीपुरा फरार है जिसकी तलाश में टीम लगी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Comments
Be the first to comment on this story.