Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

पाकिस्तान की दो बहनों के बीच हुआ मामूली झगड़ा, टिकटॉक के व्यूज़ पर शुरू हुआ और अंत एक बहन की हत्या पर हुआ

लद्धेवाला वड़ैच पुलिस ने लड़कियों के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर 15 साल की ज़ुबिया मनाहिल की हत्या के आरोप में बड़ी बहन को गिरफ़्तार कर लिया है. बड़ी बहन की उम्र 18 साल है लद्धेवाला वड़ैच पुलिस स…

लद्धेवाला वड़ैच पुलिस ने लड़कियों के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर 15 साल की ज़ुबिया मनाहिल की हत्या के आरोप में बड़ी बहन को गिरफ़्तार कर लिया है. बड़ी बहन की उम्र 18 साल है लद्धेवाला वड़ैच पुलिस स्टेशन के एसएचओ मोहम्मद अफ़ज़ल ने बीबीसी उर्दू को बताया कि अभियुक्त से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है एफ़आईआर में अब्दुल शकूर ख़ान शिकायतकर्ता हैं, जो अभियुक्त और मारी गई लड़की, दोनों के पिता हैं 

एफ़आईआर के मुताबिक़ उनके घर में मेहमान आए हुए थे और परिवार के सभी लोग आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे कि अचानक छत से शोर सुनाई दिया. जब परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दोनों बहनें 'आपस में पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ रही थीं 'एफ़आईआर के मुताबिक़, ''इस दौरान बड़ी बेटी ने रसोई में रखी हुई छुरी उठाई और ज़ुबिया को मारी, जो उसकी कमर पर लगी. इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी " एफआईआर में कहा गया कि ‘हम सभी परिवार के लोगों ने ज़ुबिया को शुरुआती चिकित्सा सहायता देने की काफी कोशिश की, लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई.’

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.