पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने दावा किया है राज्य को पड़ोसी देशों की तुलना में पड़ोसी राज्यों से ज़्यादा ख़तरा है लाहौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मरियम नवाज़ ने कहा था, "दुख की बात है कि मेरे (पंजाब) लिए ख़तरा मेरे पड़ोसी देश कम पड़ोसी राज्य ज़्यादा हैं उन्होंने दावा किया कि पंजाब में चरमपंथ इन्हीं प्रांतों से आता है पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर कई राजनेता और विश्लेषक उनके बयान को 'असंवेदनशील' और 'पक्षपातपूर्ण' बता रहे हैं |

वहीं पंजाब की सूचना मंत्री उज़्मा बुख़ारी का कहना है कि जो लोग मरियम नवाज़ के बयान की बेवजह आलोचना कर रहे हैं, उन्हें असलियत पता नहीं है उन्हें कहा, '' ऐसे लोगों को पता नहीं है कि आधुनिक शासन का मतलब सिर्फ सड़कें और इमारतें बनाना नहीं बल्कि शांति, क़ानून, टेक्नोलॉजी और लोगों की सुरक्षा के लिए एक आधुनिक व्यवस्था बनाना है ये सरकार की जिम्मेदारी है आख़िर सवाल ये है कि मरियम नवाज़ ने अपने बयान में ऐसा क्या कहा कि इसकी इतनी आलोचना हो रही है |


Comments
Be the first to comment on this story.