Star India News
Sun, Nov 8, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

इंदौर में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, सिंडिकेट चलाने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार, लाखों की MD जब्त

इंदौर | छत्रीपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वाले दो तस्करों को पकड़ा है। आरोपित सिंडिकेट बनाकर ड्रग्स का धंधा कर रहे थे। एमआईजी क्षेत्र में मुख्य अड्डा बना रखा था। खुफिया सेल के जवान…

इंदौर में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, सिंडिकेट चलाने वाले 2 तस्कर गिरफ्तार, लाखों की MD जब्त

इंदौर | छत्रीपुरा पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वाले दो तस्करों को पकड़ा है। आरोपित सिंडिकेट बनाकर ड्रग्स का धंधा कर रहे थे। एमआईजी क्षेत्र में मुख्य अड्डा बना रखा था। खुफिया सेल के जवानों की मिलीभगत की आशंका है। आरोपितों के कब्जे से 28.85 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक कार जब्त हुई है।

डीसीपी जोन-4 नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड पर चैकिंग के दौरान कार( क्रेटा) की तलाशी ली तो आरोपितों से 28.85 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। मौके से आरोपित मोहम्मद अफजल उर्फ अज्जू निवासी छिपा बाखल( मल्हारगंज) और फिरोज निवासी खजरानी कांकड़ ( एमआईजी) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। टीआई सुजीत श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपित मोहम्मद अफजल के खिलाफ पहले से 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले भी शामिल हैं। आरोपित फिरोज के खिलाफ दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस अब दोनों से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और संभावित खरीदारों के संबंध में पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार फिरोज लंबे समय से ड्रग्स की सप्लाई कर रहा है। वह दिखावे के लिए भंगार का काम करता है। उसके सिंडिकेट में श्रीनगर कांकड़ का शाहीद रांगा अन्य लोग शामिल है। इनका संपर्क गुजराज और मुंबई के तस्करों से भी है। सस्ती ड्रग्स खरीद कर इंदौर में युवक युवतियों को सप्लाई करते है।

अपराध शाखा ने भी एमडी ड्रग्स के साथ एक पैडलर को पकड़ा है। आरोपित से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित का नाम राजेश बघेल निवासी लसूड़िया है और होटल में रिसेप्शन पर काम करता था।इसी तरह खजराना पुलिस ने भी आरोपित आरोपित रिजवान उर्फ अमन पुत्र आरिफ अंसारी निवासी ताज नगर को पकड़ा है। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व आरोपित अक्कू को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। उससे पूछताछ के आधार पर रिजवान की गिरफ्तारी हुई है।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.