Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

आइए जानते हैं दवा खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

दवा खरीदते समय सिर्फ उसका नाम और कीमत देखना ही काफी नहीं होता। कई बार नकली दवाइयां भी असली दवा जैसी दिखाई दे सकती हैं और उन्हें पहचानना आसान नहीं होता। ऐसे में दवा खरीदने से पहले उसकी पैकेजिंग और एक्…

आइए जानते हैं दवा खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

दवा खरीदते समय सिर्फ उसका नाम और कीमत देखना ही काफी नहीं होता। कई बार नकली दवाइयां भी असली दवा जैसी दिखाई दे सकती हैं और उन्हें पहचानना आसान नहीं होता। ऐसे में दवा खरीदने से पहले उसकी पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट चेक करने के साथ ही कुछ जरुरी चीजों को भी चेक करना जरूरी होता है जिससे नकली दवा की खरीदारी से बच पाएं । आइए जानते हैं दवा खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। दवा हमेशा भरोसेमंद और लाइसेंस प्राप्त फार्मेसी, क्लीनिक, अस्पताल या अधिकृत मेडिकल स्टोर से खरीदें। बिना जानकारी वाले, ज्यादा डिस्काउंट देने वाले या संदिग्ध जगह से दवा खरीदने से बचना चाहिए।

अगर आप ऑनलाइन दवा खरीद रहे हैं तो वेबसाइट की जानकारी जरूर जांचें। ऐसी वेबसाइट से सावधान रहें, जिस पर फिजिकल एड्रेस या लैंडलाइन नंबर की जानकारी न दी गई हो।दवा का पैकेट फटा हुआ, खराब या खुला हुआ नहीं होना चाहिए। पैकेजिंग पर किसी तरह की छेड़छाड़ दिखाई दे तो दवा खरीदने से बचें। साथ ही नाम और दूसरी जानकारी में स्पेलिंग या भाषा संबंधी गलतियां भी जांचें।

दवा के पैकेज पर दिए गए बैच नंबर को ध्यान से देखें। अगर दवा की अंदरूनी और बाहरी पैकेजिंग पर बैच नंबर दिया गया है तो दोनों का एक जैसा होना जरूरी है।दवा खरीदते समय मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट जरूर देखें। बाहरी और अंदर की पैकेजिंग पर दी गई तारीखों की जानकारी भी एक दूसरे से मेल खानी चाहिए। दवा खरीदते समय यह भी ध्यान रखें कि उसे सही तापमान और उचित परिस्थितियों में स्टोर किया गया हो। बहुत ज्यादा गर्मी, नमी या सीधी धूप में रखी गई दवा की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। पैकेज पर दिए गए स्टोरेज निर्देशों को जरूर देखें और उसी के अनुसार दवा को रखें।

 

अगर किसी वेबसाइट या विक्रेता पर दवा सामान्य कीमत से बहुत कम दाम में मिल रही है या दो दवाओं के साथ एक मुफ्त जैसी संदिग्ध पेशकश की जा रही है तो सावधान रहें। अगर दवा लेने के बाद वह अपेक्षित तरीके से असर नहीं कर रही है या कोई असामान्य प्रतिक्रिया हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द डॉक्टर या फार्मासिस्ट से संपर्क करें।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.