Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

निवेश के नाम पर 1.63 करोड़ रुपये की साइबर ठगी

ग्वालियर। निवेश के नाम पर 1 करोड़ 63 लाख 19 हजार 900 रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम विंग ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित वाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए म्यूल बैंक…

निवेश के नाम पर 1.63 करोड़ रुपये की साइबर ठगी

ग्वालियर। निवेश के नाम पर 1 करोड़ 63 लाख 19 हजार 900 रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम विंग ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित वाट्सऐप और टेलीग्राम के जरिए म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले समूहों से जुड़ा था।उसके कब्जे से 26 डेबिट व प्रीपेड कार्ड, पांच क्रेडिट कार्ड, पांच चेकबुक, पांच पासबुक, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन सहित दो सिम जब्त की गई हैं पुलिस के अनुसार रामदास घाटी निवासी मनीष जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल से 20 जुलाई 2026 के बीच निवेश के नाम पर उसके साथ 1,63,19,900 रुपये की धोखाधड़ी हुई। इस पर क्राइम ब्रांच ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। 

जांच में ठगी की रकम में से 31 लाख रुपये डच बैंक के करंट खाते में पहुंचने की जानकारी मिली। यह खाता मुंबई की बमराई ग्लोबल टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित था। पुलिस ने इसी फर्म से जुड़े आरोपित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने दोस्त के कहने पर फर्म खुलवाई थी और उसके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर दोस्त को उपलब्ध कराए थे। जांच में सामने आया कि आरोपित ऐसे वाट्सऐप और टेलीग्राम समूहों से जुड़ा था, जहां साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल खातों की खरीद-फरोख्त होती थी। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।

 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.