वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स
(WCL) के तीसरे सीजन का आगाज शनिवार 3 अक्टूबर से भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 रन की धमाकेदार जीत के साथ हुआ है, जिसमें युवराज सिंह महज 44 गेंद पर नाबाद 71 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। जबकि पाकिस्तान चैंपियंस बनाम बांग्लादेश चैंपियंस दिन का दूसरा टी20 मैच तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया। सात देशों के इस टूर्नामेंट एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आने वाले हैं।

भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का मैच शनिवार 10 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार, रात 9 बजे से खेला जाएगा। इससे आधा घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे और अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित करेंगे।


Comments
Be the first to comment on this story.