Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

SP OFFICE में युवक ने खाया जहर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

 ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार की दोपहर में लक्ष्मीगंज निवासी राजेश किरार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत 1000 हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचा…

SP OFFICE में युवक ने खाया जहर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

 ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार की दोपहर में लक्ष्मीगंज निवासी राजेश किरार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत 1000 हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।राजेश किसी मामले के सिलसिले में एसपी कार्यालय आया था। इसी दौरान उसने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति की जांच की, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 


राजेश के जहर खाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह किसी बात को लेकर परेशान था। हालांकि, उसने एसपी कार्यालय में जहरीला पदार्थ क्यों खाया और इसके पीछे की सटीक वजह क्या थी, यह अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर इस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटनास्थल और आसपास की परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी भी एकत्र की जा रही है। 
 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.