Star India News
Mon, Sep 7, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

रेल यात्रियों के लिए बड़ा झटका... एमपी समेत कई राज्यों में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 67 ट्रेनें प्रभावित, 42 ट्रेनें रहेंगी रद

मध्य रेलवे के पुणे मंडल से होकर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। हडपसर और घोरपड़ी रेल खंड के मध्य तीसरी रेलवे लाइन को चालू करने तथा नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) से जुड़े कार्यों को प…

रेल यात्रियों के लिए बड़ा झटका... एमपी समेत कई राज्यों में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 67 ट्रेनें प्रभावित, 42 ट्रेनें रहेंगी रद

मध्य रेलवे के पुणे मंडल से होकर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। हडपसर और घोरपड़ी रेल खंड के मध्य तीसरी रेलवे लाइन को चालू करने तथा नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 15 दिनों का बड़ा मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। 

यार्ड रिमॉडलिंग के इस कार्य के चलते कुल 67 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इनमें से 42 गाड़ियों को आंशिक या पूरी तरह से निरस्त (रद्द) किया गया है, जबकि 25 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन (रूट डायवर्जन) किया गया है। आगामी त्योहारी सीजन में इस ब्लॉक से यात्रियों को असुविधा हो सकती है, हालांकि रेल प्रशासन के अनुसार रेल लाइनों की क्षमता और ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए यह निर्माण कार्य अनिवार्य है। 

कई प्रमुख एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ब्लॉक की अवधि के दौरान सोलापुर-सीएसएमटी सिद्धेश्वर एक्सप्रेस (3 अक्टूबर) और सीएसएमटी-सोलापुर (4 अक्टूबर) को रद्द किया गया है। वहीं नागपुर-पुणे एक्सप्रेस 2 और 3 अक्टूबर को नहीं चलेगी। पुणे-सोलापुर इंटरसिटी सुपरफास्ट 19 से 23 सितंबर तथा 3-4 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 4 अक्टूबर को सीएसएमटी-पुणे व पुणे-सीएसएमटी इंद्रायणी एक्सप्रेस, डेक्कन एक्सप्रेस, मुंबई-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस और पुणे-मुंबई इंटरसिटी का परिचालन बंद रहेगा। पुणे और दौंड के बीच चलने वाली कई लोकल मेमू ट्रेनें भी 4 व 5 अक्टूबर को प्रभावित रहेंगी।
 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.