Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

नशेड़ी युवक ने जहरीले सांप को गले में लपेटा, सांप ने नशे की हालत में युवक को कई बार डसा

गौरेला। थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शराब के नशे में एक युवक द्वारा जहरीले सांप को गले में लपेटकर गांव में घूमने का मामला सामने आया है। इस दौरान सांप ने युवक को कई बार डस लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रा…

नशेड़ी युवक ने जहरीले सांप को गले में लपेटा, सांप ने नशे की हालत में युवक को कई बार डसा

गौरेला। थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शराब के नशे में एक युवक द्वारा जहरीले सांप को गले में लपेटकर गांव में घूमने का मामला सामने आया है। इस दौरान सांप ने युवक को कई बार डस लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान वह मौका पाकर अस्पताल से निकल गया। इसके बाद से परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हैं।मिली जानकारी के अनुसार,भदौरा निवासी संतराम भैना शराब के नशे में पड़ोसी के घर में घुसे एक जहरीले सांप को पकड़ने पहुंचा था। सांप को काबू में करने के बाद उसने उसे गले में लपेट लिया और काफी देर तक गांव की गलियों में घूमता रहा। इसी दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया। जहर का असर होने पर संतराम की हालत बिगड़ने लगी।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान वह मौका पाकर अस्पताल से गायब हो गया। उसके बाद से उसका पता नहीं चल सका है। परिजन उसकी जान को लेकर चिंतित हैं और ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश कर रहे हैं। गले में सांप लपेटकर गांव में घूमते संतराम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। घटना के बाद सांप के काटने पर तत्काल चिकित्सा उपचार की जरूरत को लेकर भी ग्रामीणों में चर्चा है। विशेषज्ञों के अनुसार सर्पदंश की स्थिति में देरी घातक हो सकती है, इसलिए पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाना जरूरी है।

 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.