Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा, बरमान का छोटा पुल डूबने की स्थिति में पहुंचा

नरसिंहपुर | जबलपुर स्थित बरगी बांध के गेट खोले जाने और क्षेत्र में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के चलते जिले में नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी में आए उफान के कारण बरमान स्थित स्थाई आवागम…

नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा, बरमान का छोटा पुल डूबने की स्थिति में पहुंचा

नरसिंहपुर | जबलपुर स्थित बरगी बांध के गेट खोले जाने और क्षेत्र में लगातार हो रही रिमझिम बारिश के चलते जिले में नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी में आए उफान के कारण बरमान स्थित स्थाई आवागमन वाले छोटे पुल के डूबने की स्थिति बन गई है। जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि के बावजूद घाटों पर लोगों की भारी लापरवाही सामने आ रही है। बरमान के रेतघाट स्थित पुल पर पानी के तेज बहाव के बीच कई लोग पुल पर खड़े होकर बहती लकड़ियां पकड़ते नजर आ रहे हैं। जान जोखिम में डालकर लकड़ियां निकालने का यह खतरनाक वीडियो भी सामने आया है। नर्मदा के रौद्र रूप और तेज धारा के बीच जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रशासन द्वारा लगातार मुनादी करवाकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। नदी किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा घाटों, पुलों और निचले इलाकों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बढ़ते जलस्तर के दौरान नर्मदा तटों पर न जाएं और सतर्कता बरतें।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.