Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

रेलवे स्टेशन के पास बिना लाइसेंस चल रहा था बिरयानी सेंटर, विभाग ने किया सील

रायपुर। रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अचानक जांच अभियान चलाया। भोजनालय, रेस्टोरेंट और बिरयानी सेंटरों …

रेलवे स्टेशन के पास बिना लाइसेंस चल रहा था बिरयानी सेंटर, विभाग ने किया सील

रायपुर। रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अचानक जांच अभियान चलाया। भोजनालय, रेस्टोरेंट और बिरयानी सेंटरों में पहुंची टीम ने खाद्य पंजीयन, सफाई और रखरखाव की स्थिति देखी। न्यू सागर बिरयानी सेंटर बिना खाद्य पंजीयन के संचालित मिला।


जांच में परिसर की स्वच्छता भी खराब पाई गई। टीम ने मौके पर नोटिस जारी कर सेंटर को सील करा दिया। एक अन्य बिरयानी सेंटर में भी खाद्य सुरक्षा से जुड़ी खामियां मिलीं।यहां तैयार चिकन बिरयानी में रंग मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को आगामी कार्रवाई तक बंद रखा गया।आरजे राजस्थानी थाली में भी साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को फटकार लगाई गई और सुधार सूचना जारी की गई। अचानक हुई कार्रवाई के बाद स्टेशन क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा रहा। विभाग ने आगे भी निरीक्षण जारी रखने के संकेत दिए हैं। 


न्यू सागर बिरयानी सेंटर में जांच के दौरान खाद्य पंजीयन नहीं मिला। इसके अलावा परिसर में सफाई व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। खाद्य विभाग ने संचालक को मौके पर नोटिस दिया और प्रतिष्ठान सील करा दिया। विभाग अब आगे की कार्रवाई पंजीयन और स्वच्छता संबंधी कमियों के आधार पर करेगा।जांच के दौरान दूसरे बिरयानी सेंटर में तैयार चिकन बिरयानी में रंग का इस्तेमाल पाया गया। खाद्य सुरक्षा को देखते हुए टीम ने पूरी बिरयानी मौके पर ही नष्ट करा दी। इसी प्रतिष्ठान में पंजीयन से जुड़ी खामी और सफाई की समस्या भी सामने आई। इसे आगामी कार्रवाई तक बंद कराया गया।




 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.