इस दौरान बाढ़ प्रभावित अलग-अलग जगहों पर मिले शवों से महामारी फैलने का ख़तरा बढ़ गया है चितवन के मुख्य ज़िला अधिकारी गणेश आर्याल ने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी रहने के कारण शवों का प्रबंधन करना एक चुनौती बन गया है उन्होंने बताया कि अब तक केवल चितवन में 178 शव मिले हैं. इनमें से 74 पुरुष और 41 महिलाएं, जबकि आठ बच्चों में छह लड़के और दो लड़कियां हैं l

उन्होंने कहा, "गुरुवार को मिले अधिकांश शव सड़ने लगे थे, जिससे महामारी फैल सकती है. इसे रोकने के लिए शवों के प्रबंधन (उचित व्यवस्था) की चुनौती और बढ़ जाती है उन्होंने बताया कि वे इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए केंद्र के साथ बातचीत कर रहे हैं |
इस बीच चितवन के अस्पताल में शव रखने की जगह न होने के कारण शवों को एक सरकारी दफ़्तर में रखा जा रहा है उस इलाक़े में मौजूद बीबीसी संवाददाता ईश्वर जोशी, ने बताया कि शवों से दुर्गंध आने लगी है |


Comments
Be the first to comment on this story.