Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

बारिश में त्वचा में इंफेक्शन और एलर्जी की शिकायतें बढ़ रही

ग्वालियर।जयाआरोग्य अस्पताल में पिछले तीन दिनों के दौरान मरीजों की आवाजाही ज्यादा रही है। 12 से 14 अगस्त के बीच अस्पताल की ओपीडी में कुल 10,074 मरीज इलाज और परामर्श के लिए पहुंचे। आंकड़ों के अनुसार मर…

बारिश में त्वचा में इंफेक्शन और एलर्जी की शिकायतें बढ़ रही

ग्वालियर।जयाआरोग्य अस्पताल में पिछले तीन दिनों के दौरान मरीजों की आवाजाही ज्यादा रही है। 12 से 14 अगस्त के बीच अस्पताल की ओपीडी में कुल 10,074 मरीज इलाज और परामर्श के लिए पहुंचे। आंकड़ों के अनुसार मरीजों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 12 अगस्त को 3,189 मरीज आए थे, जो 13 अगस्त को बढ़कर 3,408 और 14 अगस्त को रिकॉर्ड 3,477 तक पहुंच गए। बदलते मौसम और मौसमी बीमारियों के कारण सबसे अधिक दबाव मेडिसिन और त्वचा रोग विभाग में देखने को मिला।

तीन दिनों में अकेले मेडिसिन विभाग में 2,042 मरीज पहुंचे। त्वचा में इंफेक्शन और एलर्जी की शिकायतों के चलते त्वचा रोग विभाग में 1,042 मरीजों ने परामर्श लिया। न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी से संबंधित 967 मरीज इलाज कराने पहुंचे। न्यूरो और मेडिसिन के बाद आर्थो विभाग में भी मरीजों की संख्या 899 दर्ज की गई। ओपीडी में केवल नए मरीज ही नहीं, बल्कि फालो-अप के लिए आने वाले पुराने मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है। 12 अगस्त को पुराने मरीजों की संख्या 729 थी, जो 14 अगस्त को बढ़कर 901 हो गई। इसके अलावा फिजियोथेरेपी, ईएनटी (नाक-कान-गला), बाल रोग, नेत्र रोग और स्त्री रोग विभागों में भी प्रतिदिन सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.