Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, शोर सुनकर पड़ोसी ने बचाया

 भोपाल। कमलानगर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय युवक बच्ची को अकेला देखकर उसे गोद में उठाकर अपने घर ले गया। वहां उसन…

10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, शोर सुनकर पड़ोसी ने बचाया

भोपाल। कमलानगर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय युवक बच्ची को अकेला देखकर उसे गोद में उठाकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गया और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बालिका स्कूली छात्रा है और आरोपी उसके पड़ोस में रहता है। गुरुवार दोपहर बच्ची घर के आसपास थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला देखकर बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया।

आरोप है कि घर के अंदर उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची ने विरोध करते हुए शोर मचाया। आवाज सुनकर पड़ोसी को संदेह हुआ और वह आरोपी के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाकर बच्ची को बाहर निकाला और आरोपी को पकड़ लिया।सूचना मिलने पर कमलानगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालिका के स्वजनों की शिकायत पर पाक्सो की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.