Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

यश इंस्टाग्राम पर करते हैं सिर्फ एक शख्स को फॉलो, जानिए कौन है वो?

पैन इंडिया सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर चर्चा में हैं, जो 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बीच उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल, प्रोफेशनल…

यश इंस्टाग्राम पर करते हैं सिर्फ एक शख्स को फॉलो, जानिए कौन है वो?

पैन इंडिया सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर चर्चा में हैं, जो 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस बीच उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल, प्रोफेशनल और आने वाली फिल्म के बारे में खुलकर चर्चा की। केजीएफ फ्रैंचाइजी के बाद यश की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है और इंस्टाग्राम पर उनके 14 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यश सिर्फ एक ही इंसान को फॉलो करते हैं। आइए देखते हैं आखिर कौन है यश के लिए वो खास इंसान?

हाल ही में एक इंटरव्यू में यश (Yash) से पूछा गया कि आप इंस्टाग्राम पर सिर्फ अपनी पत्नी को फॉलो करते हैं, ऐसा क्यों? इस पर यश ने जवाब देते हुए कहा, 'मेरी पत्नी मेरी सबसे अच्छी दोस्त है और उन्होंने मेरा तब भी साथ दिया है जब मैं कुछ नहीं था। वो मेरी जिंदगी का एक स्ट्रांग पिलर है'। इसके बाद यश ने मजाक में कहा- और फिर फॉलो तो करना ही था, फालोइंग लिस्ट जीरो तो नहीं रख सकते'। यश ने यह भी बताया कि कियारा के साथ इंटीमेट सीन पर राधिका का क्या रिएक्शन था। उन्होंने कहा, 'किसी भी पार्टनर को अजीब लगेगा। लेकिन बात होती है भरोसे की और राधिका खुद भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं तो वे ये बात अच्छे जानती हैं कि हम वही करते हैं जो स्क्रिप्ट के हिसाब से ठीक लगता है'।

 

इसके अलावा वे नितेश तिवारी की रामायण में भी नजर आने वाले हैं। जिसमें वे रावण का रोल प्ले करेंगे। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.