Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

मामा ने ही भांजी के साथ किया दुष्कर्म

दतिया। बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम सहिड़ाखुर्द में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले मामा ने ही दुष्कर्म कर डाला। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमक…

मामा ने ही भांजी के साथ किया दुष्कर्म

दतिया। बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम सहिड़ाखुर्द में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले मामा ने ही दुष्कर्म कर डाला। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग अपनी मां के साथ मामा के घर आई हुई थी। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह भितरवार जिला ग्वालियर की रहने वाली है। उसकी मां का मायका बड़ौनी क्षेत्र में है। 

10-15 दिन पहले उसके पिता मां के साथ मामा के यहां छोड़ गए थे। इसी दौरान 12 अगस्त की सुबह करीब 10 से 11 बजे वह अपनी मां के साथ धान के खेत में गई थी। तेज धूप होने के कारण वह घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी संदीप रावत ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत की ओर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

नाबालिग के मुताबिक विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की की धमकी देकर भाग निकला। डर के कारण उसने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। जब पीड़िता का पिता 15 अगस्त को उसे लेने पहुंचा तो उसने अपने पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद 17 अगस्त को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ बड़ौनी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। बड़ौनी टीआई रमेश शाक्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.