Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

भिलाई के नंदिनी नगर में महिला पर एसिड अटैक

भिलाई। भिलाई के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय महिला पर एसिड अटैक किया गया। हमलावर और पीड़िता एक साथ काम करते थे। वह युवती के बातचीत बंद किए जाने से नाराज था।…

भिलाई के नंदिनी नगर में महिला पर एसिड अटैक

भिलाई। भिलाई के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय महिला पर एसिड अटैक किया गया। हमलावर और पीड़िता एक साथ काम करते थे। वह युवती के बातचीत बंद किए जाने से नाराज था। हमला सोमवार की शाम का है। पीड़िता दुर्ग से धमधा की ओर जल चढ़ाने जा रही थी। वहां मौजूद दो अन्य बच्चों पर भी एसिड के छींटे पड़े हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के निवासी हैं और लगभग छह महीने पहले एक ही कंपनी में साथ काम करते थे। पीड़िता के पिछले कुछ समय से बातचीत बंद किए जाने से युवक नाराज चल रहा था, जिसे प्रारंभिक जांच में हमले का मुख्य कारण माना जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी को धर दबोचा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वारदात को पहले से योजना बनाकर अंजाम दिया गया था या यह अचानक उपजे गुस्से का परिणाम था। इसकी जांच की जा रही है। हमले में इस्तेमाल रासायनिक पदार्थ और पूरे विवाद के अन्य पहलुओं की भी परीक्षण किया जा रहा है।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.