भोपाल। राजधानी में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहे दो कश्मीरी छात्रों को डराने-धमकाने और मकान खाली कराने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) और पुलिस के समय पर किए गए हस्तक्षेप से विवाद को सुलझा लिया गया है। ये छात्र प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत भोपाल में पढ़ाई कर रहे हैं।

पीड़ित छात्रों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके कश्मीरी और विशेष वर्ग के होने पर आपत्ति जताई। आरोपियों ने मकान मालिक को भी चेतावनी दी कि यदि छात्रों को तुरंत बेदखल नहीं किया गया, तो वे जबरन घर में घुसकर उन्हें बाहर फेंकमामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुहामी ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से संपर्क कर सुरक्षा की गुहार लगाई।
डीजीपी ने भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बाद में निशातपुरा पुलिस और एसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छात्रों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया। धमकी देने में शामिल संदिग्धों को चिह्नित कर पुलिस थाने लाया गया और उनसे पूछताछ शुरू की गई। स्थानीय निवासियों को आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार के भेदभाव से बचने की हिदायत दी गई।


Comments
Be the first to comment on this story.