Star India News
Sun, Sep 6, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

दिल्ली से आई अलायंस एयर फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान टायर फटा, पायलट ने दिखाया संयम, सभी यात्री बाल-बाल बचे

बिलासपुर | बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे (चक्करभाठा) पर शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट (9I697) की रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान …

दिल्ली से आई अलायंस एयर फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान टायर फटा, पायलट ने दिखाया संयम, सभी यात्री बाल-बाल बचे

बिलासपुर | बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट हवाई अड्डे (चक्करभाठा) पर शुक्रवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट (9I697) की रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया। अचानक हुए इस हादसे से एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

पायलट की सूझबूझ और तत्परता से स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया और विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर रोक लिया गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि, इस तकनीकी खराबी के कारण बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली आगामी उड़ान को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन की तकनीकी टीम द्वारा टायर फटने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

टायर फटने के बावजूद पायलट ने सूझबूझ से प्लेन का संतुलन बनाए रखा और उसे सुरक्षित रूप से रनवे के किनारे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट का फायर और रेस्क्यू दस्ता मौके पर पहुंचा। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान में आई तकनीकी खराबी के चलते बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट को रद्द करना पड़ा, जिससे कई यात्रियों का सफर अधर में लटक गया। 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.